Latest News

जालंधर के खानदानी वैद्य एवं Dr. Atul Dutta के पिता रविंदर दत्ता का निधन, उत्तर भारत में थे ख्याति प्राप्त, पढ़िए कब होगा अंतिम संस्कार

By JAI HIND NEWS NETWORK

Published on 10 Jul, 2025 07:16 AM.

 

जय हिन्द न्यूज़/जालंधर

भगवान धन्वंतरि की असीम शक्तियों के ज्ञाता और इलाज़ की शफा प्राप्त करके उत्तर भारत में खानदानी वैद्य प्रथा क़ो जीवित रखने वाले वैद्य रविंदर दत्ता आज हमारे बीच नहीं रहे।

 

जालंधर के किशनपुरा चौक स्थित निवास में उन्होंने बीती रात आखिरी सांस ली। वे बीते काफी वर्षों से एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे और वृद्ध अवस्था में उनको शल्य चिकित्सा के दौर से भी गुजरना पड़ा था।

 

वे अपने पीछे पत्नी, बेटा Dr. अतुल दत्ता, बहु, पौत्र छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार 10 जुलाई 2025 क़ो कोट किशन चंद स्थित शमशान घाट पर दोपहर 2 बजे किया जाएगा।

 

माई गंगा गिरि योगी राज आश्रम प्राचीन शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्यों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वहीं उनके साथ जुड़े काफ़ी अफसरों और नेताओं ने भी दुःख जताया है।

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper

Readership: 295663